फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने रमाला क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

पुलिस ने रमाला क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान

Wed, 20 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रमाला क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रमाला क्षेत्र में कई घंटे सर्च अभियान चलाया। पुलिस उसको पकड़ना तो दूर परछाई भी नहीं देख पाई। अफसरों ने पुलिस को एक सप्ताह का समय हप्पू को गिरफ्तार करने का दे रखा है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर पुलिस इनामी अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर रही है। मुजफ्फरनगर के खतौली थाने की पुलिस ने तो बागपत के दोघट थाने के ही हिस्ट्रीशीटर एवं 12 हजार रुपये के इनामी जानू उर्फ जान मोहम्मद को मुठभेड़ में मार गिराया है। इससे बागपत की पुलिस भी हरकतें में आ गई। एएसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम मीटिंग में सोमवार को एक सप्ताह में हिस्ट्रीशीटर अजित उर्फ हप्पू समेत 10 आपरधियों को गिरफ्तार करने का पुलिस टीम को टास्क दिया है। इतना ही नहीं हर थाने को एक अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी है। इस देखकर पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस को हप्पू के जंगल में घूमने की सूचना मिली। रमाला, छपरौली, दोघट समेत कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से किरठल, सोंटी, सूप गांव के जंगल में कई घंटे सर्च अभियान चला। पुलिस को हप्पू का कहीं पता नहीं चला। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा हप्पू की तलाश में कॉबिंग की ,लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed