फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: डीजे पर गाना बदलवाने पर डांस कर रहे युवकों ने बराती को पीटा

Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime news
खेकड़ा। महरमपुर गांव में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में डीजे पर गाना बदलवाने पर डांस कर रहे चार युवकों ने बराती सुंदर निवासी लोनी की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मेहरमपुर गांव में बृहस्पतिवार रात विनोद की बेटी की बरात लोनी से बरात आई थी। खाना खाने के बाद बराती और गांव के कुछ युवक डीजे पर डांस करने लगे। तभी लोनी निवासी बराती सुंदर ने डीजे पर बज रहा गाना बदलवाकर अपनी पसंद का गाना बजवा दिया। इससे डीजे पर डांस कर रहे अन्य युवक भड़क गए। उन्होंने बराती सुंदर के साथ अभद्रता कर दोबारा अपनी पसंद का गाना बजवाने को कहा। इसी बात को लेकर विनयपुर के चार युवकों ने बराती सुंदर को पीटकर घायल कर दिया। बरातियों और घरातियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसमें जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि बराती की पिटाई करने पर प्रिंस, बादल, राजा और रुस्तम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed