फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जंगल में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 12 Aug 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत/छपरौली। बावली गांव के जंगल में सोमवार शाम हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन पंकज खोखर (25) निवासी छपरौली की करंट लगने से मौत हो गई। शव को सीएचसी लेकर पहुंचे तो वहां परिवार वालों ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ समेत अन्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा, नौकरी देने और जिम्मेदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। छपरौली निवासी लाइनमैन पंकज खोखर बावली बिजलीघर पर तैनात थे। बताया कि सोमवार शाम बावली गांव के जंगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पंकज खोखर अपने साथियों के साथ बिजलीघर से शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने चले गए। तभी थोड़ी देर बाद बिजलीघर से आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे करंट लगने से पंकज खोखर झुलसकर जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद साथी कर्मी पंकज को उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस घटना का पता चलते ही पंकज के पिता, भाई समेत अन्य लोग सीएचसी पहुंचे और बिजलीघर पर तैनात एसएसओ समेत अन्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहां आए ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार यादव ने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामा करने वालों में राजीव, कुलदीप, राजेश, विनय, संविदाकर्मी शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed