फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सांड़ ने टक्कर मारकर जैन साध्वी का हाथ तोड़ा

Fri, 27 Jun 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। शहर के भगवान महावीर मार्ग पर मीरापुर रजबहे पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह दो सांड़ आपस में भिड़ गए, इससे वहां भगदड़ मच गई। तभी वहां से गुजर रही साध्वी उर्मिला महाराज को एक सांड ने टक्कर मार दी, जिनके हाथ की हड्डी टूट गई। उधर, सांड काफी देर तक आपस में भिड़ते रहे, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर में जैन साध्वी उर्मिला अन्य साध्वियों के साथ ठहरी हुई हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे साध्वी उर्मिला व अन्य साध्वी मंडी से बाहर घूम रही थीं। तभी मीरापुर रजबहे के पास दो सांड़ों की आपस में लड़ाई चल रही थी, उन्हें भगाने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी एक सांड़ साध्वियों के पीछे दौड़ पड़ा। लोगों ने बताया कि साध्वी उर्मिला ने बचने का प्रयास किया, मगर सांड़ ने उनको टक्कर मार दी। इससे साध्वी दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में साध्वी को एक रेहड़ी पर लिटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलने पर जैन समाज के काफी लोग अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि साध्वी उर्मिला के हाथ की हड्डी टूट गई और उनका शुक्रवार को ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं इसके बाद भी दोनों सांड आपस में भिड़ते गए और एक सांड़ की मौत हो गई। नगर पालिका कर्मियों ने सांड का शव उठाकर जंगल में गड्ढे की खोदाई कराकर दबवा दिया।
विज्ञापन

n घटना के बाद जागे पालिका के अफसर : महावीर मार्ग पर मीरापुर रजबहे के समीप सांड़ की टक्कर से साध्वी के घायल होने पर नगर पालिका के अफसर जागे और गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कर्मियों ने 10 से अधिक गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed