फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कार सवारों ने 15 राउंड गोलियां चलाई

Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित आवास विकास कॉलोनी में शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर दहशत में लोगों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़की बंद कर लिए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 12 खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी। आवास विकास काॅलोनी निवासी विनोद, सचिन, राहुल व अजय आदि ने बताया कि शनिवार रात कार में सवार कई युवक कॉलोनी में पहुंचे, जिन्होंने गालियां देते हुए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधा घंटे तक कार सवारों ने गोलियां चलाई। फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकले लेकिन लगातार फायरिंग होने से डर गए और फिर से घरों के अंदर जाकर छिप गए। जब तक बदमाश कॉलोनी में घूमते रहे, तब तक कोई भी घर से बाहर नहीं निकला। लोगों ने इसकी जानकारी फोन कर पुलिस को भी दी। रात में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच की और गली में पड़े 12 खोखे बरामद किए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वालों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed