{"_id":"6aca9cbe6e8750d3540a3136","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160328-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नहर से कछुए पकड़कर दिल्ली बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नहर से कछुए पकड़कर दिल्ली बेचने जा रहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रमाला। पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर से कछुए पकड़कर दिल्ली में बेचने वाले तस्कर सुहेल निवासी कैराना जिला शामली को शनिवार को जिवाना टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन कछुए बरामद किए, जिन्हें पूर्वी यमुना नहर में छोड़ दिया गया।
जिवाना टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किए गए कछुआ तस्कर सुहेल से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसने बरामद किए गए कछुए बासौली गांव के पूर्वी यमुना नहर में जाल लगाकर पकड़े थे, जिन्हें दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार दिल्ली जाकर कछुए बेच चुका है। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बचने के लिए बयान बदलता रहा तस्कर
पुलिस पूछताछ में कछुआ तस्कर बचने के लिए बयान भी बदलता रहा। पहले पूछताछ में दिल्ली में बेचने के बारे में बताया, लेकिन खरीदार का नंबर नहीं बता सका। इसके बाद कहने लगा कि टीबी की बीमारी होने पर दादी ने कछुआ पकड़कर लाने के लिए कहा था, जिसका दवाई में प्रयोग किया जाता। पुलिस ने कई बिंदुओं पर पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी।