{"_id":"6ac9508263a6a78cef0b0f41","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-160301-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 50 मीटर तक फैली ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 50 मीटर तक फैली ईंट
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर नैथला मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह कैंटर ने ईंट ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे हाईवे पर 50 मीटर दूर तक ट्रॉली में लदी ईंटें फैल गईं। घायल ट्रैक्टर चालक साबिर और उसके साथी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने ईंट और ट्रैक्टर हटवाकर वहां लगा जाम खुलवाया।
निवाड़ा गांव निवासी साबिर ने बताया कि अपने साथी शानू के साथ शुक्रवार की सुबह ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर नौरोजपुर गुर्जर गांव जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से आए कैंटर ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में लदी ईंटें काफी दूर तक फैल गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई, जिन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। बताया कि हादसे के बाद चालक अपनी कैंटर छोड़कर भाग गया।
हाईवे पर ईंट फैली होने के कारण जाम लग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को हटवाकर एक तरफ किया और दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर ईंट भरवाकर हटवाई। इस मामले में जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि घायल की हालत ठीक है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।