फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: तीन दोस्तों पर हमले में चार नामजद समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के संदीप, कुणाल और विकास पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। घायल संदीप का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी करतार सिंह ने बताया कि उसका बेटा कुणाल, अपने दोस्त संदीप और विकास के साथ बुधवार की सुबह बाइक से जिम में बागपत जा रहा था। तीनों बागपत-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर निवाड़ा मोड पर पहुंचे तो कार और बाइक पर आए युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार से नीचे उतरे गांव के ही सागर ने गाधी गांव के आकाश, सुल्तान, सूरज और चार अज्ञात युवकों ने तीनों पर हॉकी, लाठी-डंडों और लोहे के हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग भी की गई। घायल संदीप का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। इसमें जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed