फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जिम जा रहे युवकों पर हमला, फायरिंग का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। स्कूल में पांच साल पहले हुए झगड़े में थप्पड़ मारने पर शुरू हुई रंजिश का बदला लेने के लिए बुधवार की सुबह जिम जा रहे कुणाल, संदीप और विकास की बाइक रोककर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायलों ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी करतार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब छह बजे उसका बेटा कुणाल अपने दोस्त संदीप और विकास के साथ बाइक से जिम जा रहा था। बागपत-नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर निवाड़ा मोड़ पर पहुंचे तो एक कार और बाइक पर सवार होकर आठ-नौ युवक वहां आए और ओवरटेक कर उन्हें रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। साथ ही उनकी बाइक पर कार चढ़ाकर क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद पिस्टल से फायरिंग करते हुए हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वहां आए परिवार वालों ने सीएचसी में तीनों घायलों का उपचार कराया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल और वहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। करतार ने बताया कि तीन हमलावर गांधी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पांच साल पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed