{"_id":"6a70f7e7d1c64066d10b2f38","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156442-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आंध्र प्रदेश में रजबहे में नहाते समय बरनावा का युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आंध्र प्रदेश में रजबहे में नहाते समय बरनावा का युवक डूबा
विज्ञापन
बिनौली। आंध्र प्रदेश के सोलापुर जिले के अराकेरी गांव के पास रजबहे में नहाते समय बरनावा गांव का फैजान (18) डूब गया। उसके दो भाइयों ने परिवार वालों को हादसे के बारे में बताया। सोमवार देर शाम तक गोताखोर और पुलिस फैजान की तलाश करते रहे।
बरनावा निवासी नदीम ने बताया कि उसके भाई वकील व शकील टावर लगाने का काम करते हैं। उनका छोटा भाई फैजान भी दोनों के साथ काम करने हैदराबाद गया था। वहां पर काम पूरा होने के बाद आंध्र प्रदेश के जिला सोलापुर के अराकेरी गांव में मोबाइल टावर लगाने चले गए। सोमवार को काम बंद होने के कारण वकील और शकील अपनी गाड़ी ठीक कराने मिस्त्री के पास चले गए। फैजान रजबहे में नहाने लगा, जबकि उसका ममेरा भाई चांद मामू निवासी जानी जिला मेरठ किनारे पर बैठ गया।
फैजान रजबहे में गहरे पानी में डूबने लगा ताे चांद ने सहायता के लिए शोर भी मचाया। इसकी सूचना पर वकील और शकील अपने साथ पुलिस, गोताखोरों को लेकर वहां आए, जिन्होंने रजबहे में फैजान की तलाश शुरू कर दी। फैजान अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। नदीम ने बताया कि गांव की युवती से फैजान का रिश्ता तय किया था, जिसका निकाह दो माह बाद होना था।