{"_id":"6a4815559949580b6f0abd45","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-154558-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुकान से टॉफी लेकर दौड़ी बच्ची \nकैंटर के नीचे घुसी, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुकान से टॉफी लेकर दौड़ी बच्ची कैंटर के नीचे घुसी, कुचलने से मौत
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में शुक्रवार की सुबह दुकान से टॉफी लेने के बाद ढाई वर्षीय बच्ची सुनाया सड़क की तरफ दौड़ पड़ी और वहां से गुजर रहे कैंटर के नीचे घुस गई। कैंटर के पिछले पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू की तो बच्ची के पिता ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
फैजपुर निनाना गांव में रहने वाले साहिब ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह मजदूरी करने चला गया था। उसकी छोटी बेटी सुनाया अपनी बड़ी बहन विनाया के साथ दुकान पर टॉफी लेने के लिए गई थी। दुकान से टॉफी लेते ही सुनाया सड़क की तरफ दौड़ पड़ी। विनाया ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाई।
तभी सुनाया वहां से गुजर रहे कैंटर के नीचे घुस गई और उसके पिछले पहिये के नीचे आने से कुचल गई। इससे सुनाया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोगों ने फोन करके घटना के बारे में बताया और कैंटर पकड़कर एक तरफ खड़ा करा दिया। पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। साहिब ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि इसमें परिजन तहरीर देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।