{"_id":"698ceaf50decd224bb0340db","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146628-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत चार महिलाओं समेत 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत चार महिलाओं समेत 11 घायल
विज्ञापन
बिनौली। दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास बुधवार दोपहर कुत्ते को बचाने के प्रयास में सरफराज निवासी नकुड़ जिला सहारनपुर और आशु निवासी सिंभालखा जिला शामली की कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों कारों में सवार चार महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सहारनपुर जिले के नकुड़ निवासी सरफराज अपने बेटे नौशाद का पलड़ा गांव में उपचार कराने के बाद महरान की कार से वापस लौट रहे थे।
जैसे ही पलड़ी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही आशु निवासी सिंभालखा जिला शामली की कार के साथ भिड़ं गई। इस हादसे में सरफराज, फतेह, नौशाद, दूसरी कार में सवार आशु, सोनम, बबली, ममतेश, सरोज और बच्ची अंशु घायल हो गए। आशु अपने परिवार के साथ मेरठ जिले के छुर गांव में तेरहवीं में शामिल होकर घर जा रहे थे। संवाद