{"_id":"695186ab7d68289d060b131b","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144215-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल गांव में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर सुखपाल (60) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
किशनपुर बराल निवासी कमल ने बताया कि उसके पिता सुखपाल गांव में रहकर मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह गांव में ही किसी व्यक्ति से मजदूरी के रुपये लेने गए थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पार करने लगे तो घना कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता सुखपाल दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुखपाल के परिवार में तीन बेटे है, जो मजदूरी करते हैं।
इसमें जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।