{"_id":"68b0b3263302bf4c340fd955","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-137382-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन माह की गर्भवती निकली मृतका, हत्यारोपी बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन माह की गर्भवती निकली मृतका, हत्यारोपी बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव में यौन संबंध बनाने के प्रयास के विरोध में किशोरी की हत्या करने के आरोपी रिश्ते के चचेरे भाई को पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से हत्यारोपी को बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला खेत में पशुओं का चारा लेने गई थी, जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। बुधवार दोपहर पड़ोस का एक किशोर घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसका विरोध करने पर पहले छोटा गैस सिलिंडर सिर में मारकर किशोरी को बेहोश कर दिया और फिर फावड़ा उठाकर कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खाली पड़े कमरे में गड्ढा खोदकर शव दबाने का प्रयास भी किया।
पुलिस ने खून से सने कपड़ों में जंगल की तरफ भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया, जिसने एकतरफा प्यार और यौन संबंध बनाने का विरोध करने पर हत्या करना स्वीकार किया। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका तीन माह की गर्भवती मिली। परिवार वाले इस बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। वहीं हत्यारोपी किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।