{"_id":"689ce869fabb2503dd03594c","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136533-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डौला गांव में घर में खाना खा रहे परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डौला गांव में घर में खाना खा रहे परिवार पर हमला
विज्ञापन
अमीनगर सराय। दुकान पर हुई कहासुनी को लेकर डौला गांव में मंगलवार रात घर में खाना खा रहे प्रमोद के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें प्रमोद की बेटी आकांक्षा, पत्नी कौशल, बेटा आशीष, साला प्रमोद, भाई पिंटू, भतीजा विकास, भाई की पत्नी पूनम घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। प्रमोद ने बताया कि मंगलवार रात घर पर हुए हमले में उनका बेटा आशीष, बेटी आकांक्षा और भाई प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पिलाना सीएचसी से रेफर कर दिया गया। प्रमोद ने आरोप लगाया कि शोर सुनकर उन्हें बचाने आए पड़ोसियों के सामने हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घटना के बाद से उनका परिवार भयभीत है। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने गांव के ही हमलावर कालू, विकास, कृष्ण, सुलतान, दीपक, नीरज और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।