{"_id":"6893a666a6ecd3a1b10be0b5","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136156-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईटेंशन लाइन के करंट से बंदर की मौत, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईटेंशन लाइन के करंट से बंदर की मौत, लगा जाम
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग पर पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए। इससे सड़क पर बंदरों का जमावड़ा लग गया और वहां डेढ़ घंटे तक वाहन नहीं निकलने से जाम लग गया।
बंदरों ने बुजुर्ग किसान जयवीर निवासी गढ़ी कांगरान और ई-रिक्शा चालक जाहिद निवासी मिलाना को काटकर घायल कर दिया। दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग पर बुधवार की सुबह पेड़ पर बंदरों का झूंड बैठा हुआ था। तभी एक बंदर पेड़ के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे मृत बंदर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृत बंदर के पास बंदरों की जमावड़ा लग गया। सड़क पर बंदरों के इकट्ठा होने से राहगीर भी डर गए। इस दौरान वहां से आवागमन कर रहे राहगीरों पर बंदरों ने हमला कर दिया, जबकि अन्य राहगीरों ने दुकानों में घुसकर जान बचाई। घायल जयवीर और जाहिद का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। बंदरों के कारण डेढ़ घंटे तक दाहा-गढ़ी कांगरान मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने बंदरों को मार्ग से भगाकर हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं हटे। इससे मार्ग पर दोनों तरफ लोगों की भीड़ लगी रही। बाद में बंदर खुद ही शव को उठाकर ले गए। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली और वहां आवागमन शुरू हो सका।
-- -- -- -- --
बचते समय गिरने से बुजुर्ग समेत कई घायल
दाह-गढ़ी कांगरान मार्ग पर बंदर की मौत के बाद बंदरों के राहगीरों पर हमले से भागकर जान बचानी पड़ी। इस दौरान भागते समय सड़क पर गिरने से बुजुर्ग राकेश समेत कई राहगीर मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -