फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जान देने से पहले मनीषा ने वीडियो में बताई थी आपबीती

Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपरौली। रठौड़ा गांव की मनीषा (24) ने कीटनाशक निगलने से पहले वीडियो बनाकर ससुराल में हुए उत्पीड़न की आपबीती बताई थी। अब मृतका के भाई ने उसके पति कुंदन, सास राजेश, ससुर किशन कुमार, देवर विशाल और दीपक निवासी सिद्धिपुर दादरी जिला ग्रेटर नोएडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रठौड़ा गांव निवासी गाजियाबाद एमसीडी कर्मी तेजवीर की बेटी मनीषा ने अपने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर कीटनाशक निगलकर जान दे दी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। उधर, मृतका के मोबाइल में एक वीडियो भी मिली, जिसमें वह आपबीती बता रही है। वीडियो में मनीषा ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में सिद्धिपुर जिला ग्रेटर नोएडा के कुंदन के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने फर्नीचर के सामान के साथ बुलेट बाइक भी दी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में कार मांगने लगे और उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने करंट लगाकर उसे मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती मिलने पर गर्भपात कराने के बारे में भी कहा। मनीषा ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताकर कार्रवाई की भी मांग की। उधर, मृतका के भाई ऋतिक ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन के पति कुंदन, सास राजेश, ससुर किशनकुमार, देवर विशाल और दीपक निवासी सिद्धिपुर दादरी जिला ग्रेटर नोएडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में एक टीम गठित कर लगा दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
आंखों से निकलते रहे आंसू, जुबां भी रुकी
ससुराल में हुए उत्पीड़न से परेशान होकर जान देने वाली मनीषा वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं। ससुराल में हुए उत्पीड़न और उनकी करतूत बयां करते हुए मनीषा की आंखों से कई बार आंसू टपके तो जुबां भी रुक गई। तीन मिनट से लंबी वीडियो में ससुराल में हुई कई घटनाओं के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed