{"_id":"6871657bec206a21270114a2","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-134698-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भागोट में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भागोट में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया
विज्ञापन
रटौल। भागोट गांव में विवाहिता सरिता (24) की मौत हो गई। वहां नोएडा के बरोला से पहुंचे उसके मायके वालों ने गले पर रस्सी के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और शव अंतिम संस्कार के लिए जाने से रोक लिया। इसके बाद चांदीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
नोएडा के बरोला निवासी महाराज सिंह की बेटी सरिता की शादी विपिन निवासी भागोट के साथ वर्ष 2021 में हुई थी, जिनकी दो बेटियां हैं। महाराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनको फोन पर हार्ट अटैक से सरिता की मौत होने की जानकारी दी गई। जब वे गांव पहुंचे तो सरिता मृत मिली और ससुराल वाले शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे।
भागोट गांव में रहने वाली उनकी दूसरी बेटी रिया वहां आई और हंगामा करते हुए शव रोककर देखा। महाराज सिंह ने बताया कि पहली बेटी का जन्म होने के बाद से उनकी बेटी सरिता का ससुराल में उत्पीड़न होने लगा था। इसके बाद दूसरी बेटी का जन्म होने पर ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया गया और फांसी लगाकर हत्या कर दी। उधर, सीओ रोहन चौरसिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता चलेगा। इसमें तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।