फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: संतोषपुर के दूधिया की हत्या में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ

Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। संतोषपुर गांव के पूर्व बीडीसी इंद्राज के बेटे दूधिया विपिन उर्फ गोधू की हत्या में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हत्याकांड़ की जांच में जुटी पुलिस की टीमों ने 12 लोगों से पूछताछ की। उधर, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

संतोषपुर गांव के दूधिया विपिन उर्फ गोधू की बागपत शुगर मिल के पीछे बाघू मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका शव मंगलवार की सुबह राजेंद्र निवासी हमीदाबाद के खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर राष्ट्र वंदना चौक पर शव रखकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया था। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया। घटनास्थल पर मिली आरोपियों की चप्पलों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमों ने जांच शुरू कर दी। इसमें मृतक के गांव के कई युवकों और मावा भट्ठी संचालक से भी पूछताछ की गई। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि हत्यारोपियों ने घात लगाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि कई अहम सुराग हाथ लगे है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed