फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: खेड़की के ईंट भट्ठे पर मुनीम और चौकीदार पर चाकू से हमला

Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। खेड़की गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर पांच हमलावरों ने मुनीम सुमित निवासी जौहड़ी और चौकीदार गौरव निवासी गोठरा पर चाकू, तमंचे से हमला कर दिया गया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पूरी घटना भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। उधर, पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बोहला गांव निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि खेड़की गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर सात जुलाई की रात पांच युवक लाठी-डंडे, चाकू और तमंचा लेकर पहुंचे। पांचों ने भट्ठे पर मुनीम के कमरे का दरवाजा खट्खटाया। तभी ईंट भट्ठे पर मुनीम सुमित निवासी जौहड़ी और चौकीदार गौरव ने दरवाजा खोला तो पांचों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मुनीम सुमित ने हमला करने का कारण भी पूछा, लेकिन हमलावरों ने चाकू मारकर और तमंचे की बट से पीटकर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल में भाग गए। भट्ठा मालिक ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed