फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: युवती से छेड़छाड़ की शिकायत करने गए परिजनों पर पथराव

Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
अमीनगर सराय। क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर समान लेने गई युवती के साथ रास्ते में खड़े युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर आरोपियों ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इसमें पीड़िता और उसके दो भाई घायल हो गए। पीड़िता ने पथराव की वीडियो पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बुधवार दोपहर वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। उसने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर जाने लगे। तभी आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

पथराव होने से वहां पर भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों, दुकानों में घुसकर जान बचाई। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed