फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कोबरा सांप की फुंकार ने तोड़ी परिवार की नींद, घर से भागे

Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपरौली। कस्बे की पट्टी धंधान में किसान बिजेंद्र के घर में बुधवार की सुबह कोबरा सांप घुस गया, जिसकी फुंकार की आवाज आने पर कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों की नींद टूट गई, जो जागते ही बाहर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बोरे में बंद कर कोबरा सांप को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान बिजेंद्र ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी सविता, बेटी प्रियंका, पुत्रवधू साक्षी, बच्चे ईशू, सालवी और श्रेयांश सो रहे थे। तभी कमरे में सांप की फुंकार की आवाज से उसकी पत्नी की नींद खुल गई। परिवार के सभी सदस्यों को नींद से जगाकर बाहर निकाला और दूसरे कमरे में सो रहे बेटे विवेक उर्फ छोटू को बुलाया। पड़ोसी भी वहां आ गए और दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को बोरे में बंद कर जंंगल में छोड़ा गया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी सुनेंद्र सिंह का कहना है कि बरसात के मौसम में सांप समेत अन्य जहरीले जीव घरों में आ जाते है, ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed