{"_id":"6860469ef9d4c1f0f5028c64","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133944-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पांच माह की बच्ची की मौत, परिवार की महिला पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पांच माह की बच्ची की मौत, परिवार की महिला पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव की सतपाल कॉलोनी में शनिवार की सुबह पांच माह की बच्ची निधि की मौत हो गई। बच्ची के पिता मोहित ने परिवार की महिला पर बेटी का गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरीपुर जवाहरनगर गांव निवासी मोहित ने बताया कि परिवार की महिला के साथ विवाद हो रहा था। इसके चलते शनिवार को वह खेवड़ा सोनीपत ड्यूटी करने चला गया था और मोहित की मां बबीता देवी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में काम करने चली गई। उसकी पांच माह की बेटी निधि, उसके पिता राजमिस्त्री बिलेंद्र और परिवार की एक महिला घर में थी। आरोप लगाया कि महिला ने उसके पिता को दूध व अन्य सामान लेने के लिए दुकान पर भेज दिया। मोहित का आरोप है कि तभी उसकी बेटी का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पिता बिलेंद्र घर वापस आए तो बच्ची की मौत होने का पता चला। इसके बाद जिला वे अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, परिवार की महिला पर हत्या करने का आरोप लगते ही पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने महिला को कोतवाली लाकर पूछताछ की। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।