{"_id":"68585450362635d4b103000b","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133607-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर शामली डिपो की बस पलटने से 20 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर शामली डिपो की बस पलटने से 20 यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र के कट पर रविवार रात को कार को बचाने के प्रयास में शामली डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इससे नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई और राहगीरों ने मदद करके यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें बड़ौत व शामली के यात्री थे जो अन्य बसों में सवार होकर आगे गए।
बावली निवासी बस चालक विनोद अपने परिचालक इलियास के साथ शामली डिपो की बस में दिल्ली से यात्रियों को लेकर शामली जा रहा था। रात में करीब दस बजे उनकी बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र के कट के सामने पहुंची तो बड़ौत की तरफ से आई कार कट से मुड़ने लगी। कार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के सामने सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस पलटने के बाद संस्थान की दीवार से टकराकर रुक गई। इस हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हो गई। इनमें मोहम्मद आदिल निवासी कांधला शामली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गमीनत रही कि बड़ा हादसा टल गया। उधर, मामूली रूप से घायल हुए अन्य यात्री दूसरे वाहनों व बसों में बैठकर अपने गणतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए जो खुद ही अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए। इसमें किसी की तरफ से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
हाईवे पर मची चीख पुकार तो मदद को आए लोग
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों ने बचाव के लिए चीख पुकार शुरू कर दी। तभी वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। इसमें किसान नेता विरेंद्र उर्फ बिल्लू खेड़ा और अन्य राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। राहगीर बस के ऊपर चढ़ गए और आपातकालीन द्वार को खोलकर उससे भी यात्रियों को बाहर निकाला। वहां कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तो पुलिस ने भी यात्रियों को बाहर निकवाया। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी थी।
विज्ञापन
बस के नीचे भी तलाश किए गए यात्री
नेशनल हाईवे पर हादसा होने के बाद बस में बैठे यात्रियों को बाहर जरूर निकाल लिया गया। मगर इसके बाद बस के नीचे किसी के दबे होने की आशंका को लेकर तलाशी अभियान जारी रहा। बस हटवाने के बाद नीचे भी यात्री तलाश किए गए, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।