फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: दीपक के हत्यारोपियों को नहीं तलाश सकी जीआरपी

Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। ट्रेन में पीट-पीटकर खेकड़ा के मोहल्ले अहिरान निवासी दीपक की हत्या के अज्ञात आरोपियों को जीआरपी तलाश नहीं सकी। दीपक के परिजनों ने फरार हत्यारोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कराने की मांग की। इसको लेकर मृतक के परिजन जल्द ही जीआरपी के अफसरों से मिलेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार रात ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहे दीपक यादव निवासी मोहल्ला अहीरान खेकड़ा पर बसी और खेकड़ा के युवकों ने हमला कर दिया। ट्रेन में मौजूद वीरेंद्र और नितिन ने दीपक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। इसमें मृतक दीपक के साले वीरेंद्र ने जीआरपी थाने में संजीव, राहुल, विशाल निवासी बसी, प्रियांशु निवासी निर्भय एंक्लेव और सिद्धार्थ निवासी मोहल्ला रैदासपुरी खेकड़ा और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें मृतक के साले वीरेंदद्र ने अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जीआरपी ने नामजद आरेापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अज्ञात आरोपियों का पता नहीं लगा सकी। इस मामले में जीआरपी पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------
हत्या के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन में दीपक की हत्या के बाद जीआरपी के अफसरों ने संज्ञान लिया। इसमें दिल्ली से सहारनपुर मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों में जीआरपी जवानों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी, जिन्हें रेलवे स्टेशन पर उतरकर यात्रियों से पूछताछ भी करेंगे। इस दौरान झगड़ा होने या महिला यात्रियों से अभद्र व्यवहार होने की सूचना पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यात्री संघ ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
खेकड़ा। कस्बे दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्म सिंह एसडीओ, गजेंद्र कौशिक, मदनपाल, प्रवीन कुमार, देवेंद्र सिंह ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर ट्रेन में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेकड़ा, बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर से हजारों यात्री ट्रेन में सफर करते है, जिनके साथ सीट को लेकर असामाजिक तत्व झगड़ा करते रहते हैं। इसके अलावा ट्रेन में खुलेआम शराब, बीडी, सिगरेट और गुटकों का सेवन किया जाता है। कई बार यात्रियों को ट्रेन से नीचे फेंका जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed