फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: कैब बुक करके पांच घंटे तक पी शराब, पहुंचा हवालात

Mon, 23 Jun 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। देहरादून से बागपत घर आने के लिए एक युवक ने कैब बुक कर ली। बागपत में पहुंचकर युवक पांच घंटे तक कैब में बैठकर शराब पीता रहा तो विरोध जताने पर चालक रिजवान निवासी गंगोह के साथ मारपीट भी कर दी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने युवक को रातभर कोतवाली में बैठाकर रखा, मगर रविवार सुबह उनका समझौता हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के गंगोह निवासी कैब चालक रिजवान ने बताया कि बागपत के युवक ने शनिवार को देहरादून से घर आने के लिए कैब बुक की। उसकी कार का किराया 5500 रुपये तय हुआ, जिसके पांच सौ रुपये एडवांस दे दिए। रिजवान ने आरोप लगाय कि वह पांच घंटे में बागपत पहुंच गया। बागपत पहुंचने के बाद कैब बुक करने वाले युवक ने अपने दोस्तों के साथ शराब पीनी शुरू कर दी और शहर में ही घूमने लगा।
विज्ञापन

उसने वापस जाने के लिए बाकी किराया मांगा तो उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। बताया कि रविवार को दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि कैब चालक ने शिकायत देने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed