{"_id":"685855a1917da0fd5500e1e4","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133561-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: साइबर ठगों ने भाई बनकर युवती से एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: साइबर ठगों ने भाई बनकर युवती से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। साइबर ठगों ने तहेरा भाई बनकर तितरौदा गांव की सोनल से बातचीत की और फिर उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली। सोनल की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
तितरौदा गांव की सोनल ने बताया कि छह मई की शाम उसके पास फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को ताऊ का बेटा गोलू बताकर बातचीत की और उसके खाते में गलती से एक लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बारे में बताया। इसके बाद रुपये वापस ट्रांसफर करने के लिए कहा। सोनल ने बताया कि उसने अपने खाते से पांच से लेकर 15 हजार रुपये की दस ट्रांजक्शन कर एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बाकी 20 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए छोटे भाई अभिषेक से कहा तो उसने फोन पर बातचीत की।
अभिषेक को धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला और फिर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में साइबर थाना पुलिस का कहना है कि साइबर ठग रिश्तेदार बनकर भी ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर फोन पर कोई रुपयों की मांग करता है तो पहले पुष्टि करने के बाद ही रुपये ट्रांसफर करें और ओटीपी नंबर की जानकारी गोपनीय रखें।