फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: 50 हजार रुपये का इनामी बना कचहरी से भागने वाला गौतम

Mon, 09 Jun 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। दोहरे हत्याकांड की पेशी के दौरान कचहरी से भागने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश गौतम निवासी खैला पर डीआईजी ने अब 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन


अगस्त 2024 में मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप निवासी नवीपुर जिला गाजियाबाद की जंगल में नलकूप पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हर्ष, गौतम, हरेंद्र, प्रदीप उर्फ सोनू, सुमित उर्फ डब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दोहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दीपक फुर्तीला का हरियाणा में एनकाउंटर हो गया था। जेल में बंद मुख्य आरोपी हरेंद्र और गौतम 28 फरवरी को कचहरी में पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गौतम हाथ नहीं आया और उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। गौतम को शरण देने पर पुलिस ने बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के सराय घासी गांव निवासी उसके ससुर विजयपाल और साले शिवम, शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, फरार इनामी बदमाश अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इस मामले में डीआईजी ने इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed