{"_id":"6afdece30dd637a7e001371a","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1043-195813-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक कारीगर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक कारीगर का शव
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव कल्हेड़ी में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान फहीम (30) निवासी गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला के रूप में हुई है। युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसकी गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला निवासी फहीम पुत्र कासिम पंजाब व अन्य राज्य में सोफा बनाने और प्लंबर का काम करता था। मृतक के बड़े भाई आरिफ, शानू, वसीम ने बताया कि फहीम दो दिन पहले ही घर आया था। बुधवार सुबह वह घर से बाइक लेकर निकला था। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कल्हेड़ी निवासी अनवार के बाग में उसका शव पेड़ पर लटका होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अमित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल के पास से युवक की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के बयान व परिस्थितियों को देखते हुए आत्महत्या या हत्या को लेकर भी जांच की जा रही है।