{"_id":"6afde9d606149b233e080400","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-bij1027-195868-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शादी समारोह में दिल्ली जा रहे महबूब की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शादी समारोह में दिल्ली जा रहे महबूब की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
शेरकोट। दिल्ली में परिवार के वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शेरकोट में चुंगी नंबर पांच स्थित सरदार खां की पुलिया के पास कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार हिदायतपुर निवासी महबूब (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर निवासी वसीम ने बताया कि उसके पिता महबूब अपने भतीजों नसीम अहमद, मोहसिन, वकार और कासिम के साथ शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। सभी लोग गांव निवासी इकबाल कार से दिल्ली के लिए मंगलवार शाम निकले। जैसे ही रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कार शेरकोट चुंगी नंबर पांच स्थित सरदार खां की पुलिया के पास पहुंची तो इस दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार महबूब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महबूब का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी समारोह में शामिल होने की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां मातम छा गया। बाद में गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में महबूब को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। महबूब खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सीओ अफजलगढ़ आकांक्षा गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम ट्रक चालक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
-- --
सड़क हादसे में हलवाई की मौत, तीन बाद थी भतीजी की शादी
मंडावर। मंगलवार देर रात क्षेत्र के गांव इनामपुरा से अपने गांव नांगल सोती लौट रहे लक्ष्मीचंद (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की भतीजी की तीन दिन बाद शादी थी। लक्ष्मीचंद शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था।
नांगल सोती निवासी लक्ष्मीचंद मंगलवार की देर रात वह अपने साथी नांगल सोती के गांव शेरपुर निवासी अरुण के साथ अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चंदक मार्ग पर गांव शहवाजपुर के पास नहर की पुलिया के पास पहुंचे तो उनकी बाइक आगे जा रहे लोडर टकरा गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मीचंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे छोटे छोटे तीन रोते बिलखते छोड़ गया है। उसके घर में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार नें बताया की शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।