{"_id":"6afdeb48c606b717ac0f12ce","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-bij1010-195883-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चोरी की छह बाइकों समेत गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चोरी की छह बाइकों समेत गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
नूरपुर। पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नजीबाबाद, नहटौर, धामपुर और चांदपुर थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को औने-पौने दामों में बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
बता दें कि 14 नवंबर को थाना नहटौर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा निवासी मोहम्मद कैफ दवाई लेने के लिए एक निजी अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी थी। इसी दौरान चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अस्पताल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नजीबाबाद थाना क्षेत्र के आदर्शनगर, तातारपुर लालू निवासी रवि उर्फ चच्छु और गोविंदा तथा थाना नहटौर क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी अंकित उर्फ भूचंड के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी की बाइक बरामद की हैं।
सीओ देश दीपक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। कैमरों की फुटेज की मदद से बाइक चोर गिरोह की पहचान सामने आई पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही बरामद बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित धाराओं में आरोपियों पर विधिक कार्रवाई कर चालान किया गया है। संवाद