फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: शादी का झांसा देकर नौकरीपेशा से ठगी का प्रयास

Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। शहर के पंसारियान मोहल्ला निवासी एक प्राइवेट नौकरीपेशा नीटू से शादी का झांसा देकर ठगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने एक लाख रुपये ट्रांसफर करने से इन्कार किया तो उसे धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

पीड़ित नीटू ने बताया कि 5 जनवरी को उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई एक वेबसाइट पर मौजूद फोन नंबर पर संपर्क किया था। कॉल करने पर बताया गया कि एक लाख रुपये में उसकी शादी कराई जाएगी। इसके बाद एक युवती उससे लगातार तीन दिन तक बातचीत करती रही।
विज्ञापन

आरोप है कि युवती ने शादी के लिए तुरंत शामली पहुंचने की बात कहते हुए एक लाख रुपये भेजने की मांग की। जब युवक ने रुपये ट्रांसफर करने से इन्कार किया तो उसे धमकी दी गई। इसके बाद युवती का फोन नंबर स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की एडवाइजरी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और वेबसाइटों के माध्यम से शादी का झांसा देकर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में आमजन को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया, वेबसाइट या अनजान फोन कॉल पर शादी या नौकरी से जुड़े किसी भी प्रस्ताव पर तुरंत भरोसा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से रुपये ट्रांसफर न करें। आधार कार्ड, बैंक डिटेल, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। संदेह होने पर तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी दर्ज की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed