{"_id":"5fc3e0da8ebc3e5fa477cef2","slug":"cracks-in-underpass-walls-waterlogging-with-sewer-water-baghpat-news-mrt51318751","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास की दीवारों में आई दरार, नाले के पानी से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास की दीवारों में आई दरार, नाले के पानी से जलभराव
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रेलवे से ही समस्या का समाधान कराने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे फाटक पर बने अंडरपास की दीवारों में दरारें आ गई है। इन दरारों से रिस कर नाले का पानी अंडरपास में भर गया है। इससे किसानों के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों से पानी निकासी की मांग की है।
गांव के बाबूराम शर्मा का कहना है कि अंडरपास की दीवारों में दरारें आने से पास से गुजर रहे नाले का पानी अंडर पास में भर जाता है। अलीमुद्दीन चौकीदार का कहना है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए अंडरपास से पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। कई बार रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मास्टर गोपाल का कहना है कि रेलवे को अंडरपास की दीवारों में आ रही दरारें बंद कर पानी की समस्या का निदान करना चाहिए। राजेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक दरारें बंद नहीं होगी तब तक नाले का पानी आता रहेगा।
अंडरपास से कई बार बरसात का पानी निकलवाया गया। अंडरपास में आई दरारों के बारे में जानकारी नहीं है। शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - आरके शुक्ला, पीडब्ल्यूवाई, रेलवे।