{"_id":"689b966329bb91d3b80d1b9b","slug":"cow-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-136505-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गो संरक्षण केंद्र की हालत खराब, तीन गोवंश की मौत और कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गो संरक्षण केंद्र की हालत खराब, तीन गोवंश की मौत और कई बीमार
विज्ञापन
खट्टा प्रहलादपुर की गोशाला में बीमार हुए गोवंश। संवाद
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र की स्थिति खराब होती जा रही है। यहां तीन मृत गोवंश के शव कीचड़ में पड़े हैं और काफी गोवंश बीमारी से तड़प रहे हैं। इसके बावजूद कोई देखने वाला नहीं है। इसलिए ही ग्रामीणों ने वहां की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।
वृहद गो संरक्षण केंद्र में बारिश के बाद कीचड़ हो गया है। गोवंश को वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। वहां तीन गोवंश के शव कई दिन से पड़े हैं। कई गोवंश बीमारी की हालत में तड़प रहे हैं। बीमार पड़े गोवंशों का उपचार तक करने कोई नहीं गया। ग्रामीणों ने गोवंश की इस तरह की स्थिति देखकर नाराजगी जताई और वहां की वीडियो वायरल करके अधिकारियों से गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। एक माह पहले भी गोशाला में पांच गोवंश की मौत होने की वीडियो बनाकर वायरल की गई थी।
इसके बाद भी अफसर गोशाला की स्थिति में सुधार नहीं ला पा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव विकास राठी ने बताया कि गोशाला में किसी भी गोवंश की मौत नहीं हुई है। कुछ गोवंश बीमार हो सकते हैं। वहीं सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गोवंश मारने की जानकारी नहीं है और टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।