{"_id":"5eff739b8ebc3e43382fed67","slug":"cousins-run-in-sticks-baghpat-news-mrt489365151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
चचेरे भाइयों में चले लाठी-डंडे
चांदीनगर/खेकड़ा। थाना क्षेत्र के सांकलपुठ्ठी गांव में चकरोड के विवाद में चचेरे भाइयों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उधर, खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव में नाली सफाई को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकलपुठ्ठी गांव के चचेरे भाइयों तेजवीर व केशोराम के खेत आसपास है। खेत के रास्ते को लेकर दोनों भाइयों के बीच चकरोड को लेकर विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की रात को दोनों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष से महिला ओमवती व उदयवीर व दूसरे पक्ष से यशवीर व अंकुर घायल हो गए। घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। किसी भी पक्ष की ओर से थाने पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उधर, खेकड़ा क्षेत्र के गांव फखरपुर में शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक महिला अपने मकान के बाहर नाली की सफाई कर रही थी। पड़ोसी महिला ने सफाई करने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें दोनों महिलाएं घायल हो गई। दोनाें ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल कराई जा रही है।