फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court news

Baghpat News: दो भाइयों की गर्दन काटकर हत्या करने वाले माफिया अमरपाल समेत चार पर दोषसिद्ध

Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
court news
बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय नीरु शर्मा ने लुहारा गांव में वर्ष 2015 में दो भाइयों पप्पू और विकास की गर्दन काटकर हत्या करने वाले माफिया अमरपाल लुहारा समेत चार पर दोषसिद्ध कर दिया है। इसमें चार हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। सजा पर सुनवाई 18 जून को होगी।
विज्ञापन


लुहारा गांव निवासी तिरसपाल ने 17 जुलाई 2015 को छपरौली थाने में अपने भाई पप्पू और विकास की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि बदरखा गांव के यमुना घाट पर गर्दन कटे दो युवकों के शव पड़े मिले। उसने वहां जाकर दोनों की पहचान कपड़े व सामान के आधार पर अपने भाई विकास और पप्पू के रूप में की। तिरसपाल ने बताया कि 15 जुलाई को उसके दोनों भाइयों को गांव का ही अमरपाल उर्फ कालू, उसके भाई नरेश, सुरेश, वीरसैन, शास्त्री उर्फ धर्मदत्त, अरविंद और राजपाल कोल्हू से अपने साथ ले गए। पुरानी रंजिश में अमरपाल उर्फ कालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की गोली मारकर और गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में कई आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद हत्यारोपी अमरपाल उर्फ कालू, धर्मदत्त शस्त्री, वीरसैन, नरेश, सुरेश, अरविंद, मुशर्रफ, संजीव पकौड़ी और नीटू के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। सुनवाई के दौरान नरेश, सुरेश और अरविंद की मौत हो गई, जबकि संजीव उर्फ पकौड़ी निवासी सरूरपुर खुर्द जिला मेरठ की पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से सरधना में मौत हो गई थी। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय नीरु शर्मा ने सुनवाई पूरी होने पर अमरपाल उर्फ कालू, धर्मदत्त उर्फ शास्त्री, वीरसैन और मुशर्रफ पर दोषसिद्ध कर दिया। दोहरे हत्याकांड में सजा पर सुनवाई के लिए 18 जून नियत की गई है। इनमें अमरपाल उर्फ कालू के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए शासन ने प्रदेश स्तरीय माफियाओं की सूची में शामिल कर लिया था। गैंगस्टर के मुकदमे में उसकी संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। वह उन्नाव की फतेहगढ़ जेल में बंद है, जहां से इसको पेशी पर लाया गया।
विज्ञापन

----
कपड़े में लपेटकर यमुना में फेंक दिए थे दाेनों के सिर
लुहारा गांव में विकास और पप्पू की हत्या वीभत्स तरीके से की गई थी। इनको पहले गोली मारी गई थी और इसके बाद गर्दन से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। अमरपाल लुहारा ने पुलिस पूछताछ में अपने साथियों के नाम बताने के साथ ही यह बताया था कि विकास और पप्पू के सिर कपड़े में लपेटकर यमुना नदी में फेंक दिए थे। इसके बाद यमुना का जलस्तर कम होने पर पुलिस ने दोनों के सिर तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed