फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Court has framed charges against nine accused including BJP MLA in Baghpat

Baghpat: भाजपा के विधायक और तीन पूर्व विधायकों समेत नौ पर आरोप तय, सभी अदालत में हुए पेश

Mon, 18 Dec 2023 08:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Dec 2023 08:24 PM IST
सार

Baghpat News : भाजपा के विधायक और तीन पूर्व विधायकों समेत नौ आरोपियों पर आरोप तय किए गए। सभी आरोपी सोमवार को अदालत में पेश हुए।

विज्ञापन
Court has framed charges against nine accused including BJP MLA in Baghpat
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बागपत में भाजपा के विधायक और तीन पूर्व विधायकों समेत नौ आरोपियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में सोमवार को न्यायालय में आरोप तय हो गए। जिसमें सोमवार को विधायक और पूर्व विधायकों समेत सभी आरोपी न्यायालय में पेश हुए। 

विज्ञापन


अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि वर्ष 2007 में बरनावा विधानसभा से रालोद प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी के चुनाव कार्यालय का बिनौली में उद्घाटन हुआ था। जिसमें बिनौली थाने के तत्कालीन प्रभारी मनोज कुमार ने बिना अनुमति जनसभा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें तत्कालीन रालोद नेता व वर्तमान में भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, रामपाल यादव, राजू तोमर सिरसली, अखिलेश सोलंकी, मनोज यादव, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर और हरेंद्र सोलंकी को आरोपी बनाया गया था। इनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वर्दी का रौब: खूब वायरल हो रहा दरोगा का ये वीडियो, टेंपो चालक के साथ की अभद्रता, गरीब पर न आया तरस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ही धनपाल गुर्जर और हरेंद्र सोलंकी की मौत हो गई। सोमवार को न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई हुई। जिसमें सभी आरोपी न्यायालय में पेश हुए और उनपर आरोप तय हो गए। अब मुकदमे को लेकर सुनवाई शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: UP: गर्भवती का गला दबाकर मारने की कोशिश, विरोध करने पर धमकी देकर फरार, दीवार पर नाम लिख बदनाम कर रहे मनचले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed