फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Couple wandering for justice

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा दंपत्ति

Tue, 15 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Couple wandering for justice
बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने सोमवार को सीओ कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने इंसाफ नहीं मिलने पर खुद फांसी लगा लेने की चेतावनी दी। वहीं, सीओ ने प्रकरण की जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती ने सीओ को बताया कि दो सप्ताह पूर्व उनकी 14 वर्षीय पुत्री गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां गांव के ही दो युवक मौजूद थे। वे उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए। वहां अपने तीन अन्य साथियों के साथ किशोरी से दुष्कर्म किया तथा वीडियो भी बना ली। आरोप है कि उन्होंने गांव मेें ही अन्य युवकों से 500-500 रुपये लेकर वीडियो सौंप दी। जिसके चलते वीडियो वायरल हो गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और जेल भेज दिया था। अभी तीन आरोपी खुले घूम रहे हैं और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने छपरौली पुलिस पर आरोपी पक्ष से मिलकर अन्य तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं, चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पुत्री को दरिंदों को सौंपकर खुद को फांसी लगा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस मुख्य दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अन्य तीन युवकों का नाम राजनीति के चलते पीड़ित दंपति द्वारा लिया जा रहा है। इसकी जांच कर रही है। इस मामले में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। छपरौली थानाध्यक्ष को वायरल वीडियो की जांचकर आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed