{"_id":"629663b460a076151c600601","slug":"couple-killed-including-their-daughter-five-injured-in-two-car-collision-baraut-news-mrt590996442","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में दंपती, उनकी पुत्री सहित चार की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर में दंपती, उनकी पुत्री सहित चार की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
बागपत ::::::::::: बड़ौत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मारे गए सुमित का फाइल फोटो।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर हुआ हादसा
- हरिद्वार से वापस लौट रहा था सोनीपत का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। हरिद्वार से सोनीपत लौटे रहे एक परिवार की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर में दंपती और उनकी तीन साल की पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। मंगलवार शाम पांच बजे बामनौली गांव के पास हुए हादसे में दो बालिकाओं समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनीपत के गांव गिवाना निवासी सुमित (35) पुत्र ओम सिंह परिवार के साथ कार से हरिद्वार गए थे। कार में पत्नी भारती (27), बेटी दिशा उर्फ मीकू (3) व एकता और तमन्ना पुत्री सुधीर भी थे। मंगलवार को लौटते समय सुमित की कार बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के पास बड़ौत की ओर से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सुमित और उसकी बेटी दिशा उर्फ मीकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी भारती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। एकता व तमन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सरदार पुत्र नेकीराम निवासी नरेला दिल्ली ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथ जा रहे सवार चालक विनोद कश्यप निवासी किशनपुर बराल, दीपक पुत्र फौजीराम और आत्माराम पुत्र मोहनराम निवासी बड़ौत घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दूसरी कार में सवार लोग मुजफ्फरनगर के खतौली जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे से लगा जाम
सड़क हादसे के बाद बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग जाम लग गया। कुछ पुलिस कर्मी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर आवागमन के लिए सुचारु कराया।
मदद के लिए दौड़ लोग
हादसे के बाद कार में फंसी महिलाओं और बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को कारों से निकाला और नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बागपत ::::::::::: बड़ौत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मारी गई मृतक भारती का फाइल फोटो।- फोटो : BARAUT

बागपत ::::::::::: बड़ौत क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल हुआ व्यक्ति।- फोटो : BARAUT

आस्था अस्पताल में घायल का इलाज करती स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : BARAUT