फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Couple commits suicide by consuming poison in domestic dispute

घरेलू कलह में दंपती ने जहर खाया, महिला की मौत

Fri, 19 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide by consuming poison in domestic dispute
बागपत। गांव काठा में घरेलू कलह में किसान संदीप (38) और उसकी पत्नी संदेश ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान संदेश की मौत हो गई, जबकि संदीप की भी देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

संदीप खेतीबाड़ी करता है और परिवार में उसके अलावा पत्नी संदेश व तीन बच्चे हैं, उसके दो भाई बाहर रहकर नौकरी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से संदीप घरेलू कलह के कारण परेशान चल रहा था। संदीप ने बुधवार रात को अपनी पत्नी संदेश के साथ कमरे को अंदर से बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि महिला की मौत हो गई है, जबकि उसके पति की भी देर रात उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अभी अपने स्तर से जांच कर रही है और परिवार वालों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed