फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Couple attempted self-immolation in Kotwali with one and a half year old girl

डेढ़ साल की बच्ची के साथ दंपती ने कोतवाली में की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Couple attempted self-immolation in Kotwali with one and a half year old girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। वन विभाग के कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बावली गांव के एक दंपती ने सोमवार को अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ कोतवाली में अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने डीजल से भरी कैन छीन कर दोनों को किसी तरह रोका। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज करने के बाद दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएफओ ने दंपती के आरोपों को निराधार बताया है।
बावली गांव का रहने वाला विपिन सोमवार की अपराह्न करीब तीन बजे अपनी पत्नी रूपा और डेढ़ साल की बच्ची आरुषि को लेकर कोतवाली पहुंचा। उसके हाथ में पांच लीटर क्षमता वाले कैन में डीजल था। कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी इतना कुछ समझ पाते, दंपती ने अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने तुरंत तेल की केन छीनकर दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। विपिन ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों से परेशान होकर यह कदम उठाया है। बताया कि वह बावली रोड पर श्मशान के सामने लकड़ी की दुकान करता है। वन विभाग के कर्मचारी अवैध वसूली करने का दबाव बनाते हैं। हाल ही में पांच हजार रुपये दे चुका हूूं, फिर भी डिमांड कर रहे है। इस पर कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने वन क्षेत्राधिकारी राजपाल को घटना की जानकारी दी। साथ ही दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि विपिन ने पहले कोई शिकायत नहीं की और न ही यह मामला कोतवाली से जुड़ा हुआ है। विपिन ने अपनी पत्नी के साथ आत्मदाह की कोशिश की है, इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके लिए दंपती को किसने उकसाया, उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कटान में विपिन के खिलाफ मामला है दर्ज
डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि विपिन के खिलाफ 28 मई को वाजिदपुर गांव में दो पेड़ का अवैध कटान करने का मुकदमा दर्ज है। लकड़ियां भी अवैध रूप से उसकी दुकान में रखी हुई है। इसकी फोटोग्राफी भी कराई गई थी। उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। अवैध वसूली या उत्पीड़न की बात निराधार है। किसी तरह का अनावश्यक दबाव नहीं माना जाएगा। ऐसे तो हर अपराधी इसी तरह कदम उठाकर विभाग को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed