फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Councillors arrived to protest when boring work started

Baghpat News: बोंरिग कार्य शुरू होेने पर विरोध करने पहुंचे सभासद

Mon, 01 Jul 2024 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 01 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Councillors arrived to protest when boring work started
बागपत, बड़ौत। नगर पालिका परिसर में रोके गए बोरिंग के काम को फिर से शुरू कराए जाने की सूचना पर सोमवार को सभासदों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे जल निगम के सहायक अभियंता का घेराव किया। सभासदों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें बोरिंग का एस्टीमेट नहीं दिखाया जाएगा, बोरिंग का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व सभासदों ने नगरपालिका परिसर में लगाए जा रहे नलकूप के बोरिंग का कार्य रुकवा दिया था। आरोप लगाया था कि उन्हें 600 फीट बोरिंग किए जाने के बारे में बताया गया है। जबकि नगर पालिका परिसर में लगाई जा रहे नलकूप की गहराई मात्र 320 फीट ही है। जब तक एस्टीमेट की पूरी जानकारी नहीं दी जाएगी और मानक के अनुसार नलकूप नहीं लगाया जाएगा तब तक वह कार्य नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

लेकिन सोमवार को फिर से बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया। जिस पर सभासद योगेश तोमर, प्रमोद शर्मा, गौरव समेत अन्य मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर जल निगम के एसडीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे तो सभासदों ने उनका घेराव किया। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि मानक के अनुरूप बोरिंग नहीं किया गया, तो धरना शुरू कर देंगे। हालांकि बाद में एसडीओ संजीव कुमार ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed