फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona will be vaccinated on February 4 and 5

चार व पांच फरवरी को होगा कोरोना का टीकाकरण

Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corona will be vaccinated on February 4 and 5
बागपत। जिले में चार व पांच फरवरी को शेष बचे स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में चार फरवरी को चार केंद्रों पर छह सत्र व पांच फरवरी को दो केंद्रों पर चार सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। चार फरवरी को 678 व पांच फरवरी को 411 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जाएगी और लाभार्थियों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि चार व पांच को होने वाले टीकाकरण का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। वैक्सीनेटर, मोबिलाइजर व सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। टीकाकरण से एक दिन पूर्व लाभार्थियों को मेसेज भेजकर स्थान व समय के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का अपलोड किया जा रहा ब्योरा
बागपत। जिले में टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। छूटे लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनका ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में 16 जनवरी को 13 लाभार्थी, 22 जनवरी को 136 लाभार्थी, 28 जनवरी को 272 लाभार्थी व 29 जनवरी को 243 लाभार्थियों ने टीकाकरण नही कराया था। जिले में अब तक 664 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण छूट गया है। सत्र में टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराने के लिए उनका ब्योरा कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में अब तक हुए टीकाकरण में 664 लाभार्थियों का टीकाकरण नही हो पाया है। छूटे लाभार्थियों का ब्योरा अपलोड किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार छूटे कर्मियों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार फरवरी को छह सत्र में होगा टीकाकरण
केंद्र का नाम सत्र लाभार्थी
सीएचसी बागपत दो 202
सीएचसी बड़ौत दो 245
आस्था अस्पताल एक 111
सीएचसी खेकड़ा एक 120
कुल 678
पांच फरवरी को लगेंगे चार सत्र
केंद्र का नाम सत्र लाभार्थी
सीएचसी बागपत दो 202
मेडिसिटी बड़ौत दो 209
कुल 411
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed