{"_id":"604fa05b8ebc3edb546469ed","slug":"corona-infection-people-avoiding-masks-and-social-distance-baghpat-news-mrt529981774","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : मास्क और सोशल डिस्टेंस से परहेज कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : मास्क और सोशल डिस्टेंस से परहेज कर रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण : मास्क और सोशल डिस्टेंश से परहेज कर रहे लोग
बागपत। देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। नगर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा रहे हैं।
नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, सर्राफा बाजार में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। दुकानों पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग और दुकानदार मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा है। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी कर रहे है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सावधानी न बरतने के कारण जिले में संक्रमण बढ़ सकता है। हाईवे से गुजरने वाले लोग भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा बसों में भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। बसों में सफर करने वाले यात्री मास्क का प्रयोग करने से परहेज कर रहे हैं।
वर्जन -
जिले में कोरोना संक्रमण काफी कम
जिले में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। इसके बाद भी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। मास्क और सामाजिक दूरी बनाने के साथ स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- डॉ. आरके टंडन, सीएमओ बागपत।