फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona infection: People are not accepting even after getting a record case

कोरोना संक्रमण : रिकार्ड केस मिलने पर भी मान नहीं रहे लोग

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona infection: People are not accepting even after getting a record case
बागपत। जिले में कोरोना के रिकार्ड केस मिलने के बाद भी अधिकांश लोग स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन मान नहीं रहे हैं। बाजारों में रोजाना भीड़ उमड़ रही है। लोग मास्क लगाए बिना घरों से निकल रहे हैं और सोशल डिस्टेंस का भी उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ लोगों की लापरवाही जिले के लाखों लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को जिले में 214 कोरोना संक्रमित मिले थे। एक दिन में कोरोना के इतने केस पहली बार जिले में मिले हैं। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइड लाइन का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। नगर के शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार, वंदना चौक, कोर्ट रोड पर खरीदारी करने को मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले। इस दौरान ज्यादातर लोगों के मुंह पर मास्क नहीं था। कुछ लोगों का मास्क ठोड़ी पर लटका दिखाई दिया। सोशल डिस्टेंसिंग पालन भी कहीं भी नहीं दिखाई दिया। लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते देखे गए। दुकानदारों की ओर से भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। कई दुकानदार बिना मास्क के अपने प्रतिष्ठानों पर बैठे दिखाई दिए। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी दुकान पर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed