फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Corona infection: blood bank blood starts drying up

कोरोना संक्रमण : सूखने लगा ब्लड बैंक का खून

Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infection: blood bank blood starts drying up
’प्रवीण शर्मा
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण और कोरोना कर्फ्यू का असर ब्लड बैंक में भी दिख रहा है। 300 यूनिट क्षमता वाले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में केवल 39 यूनिट रक्त बचा है। ब्लड बैंक में सुरक्षित रक्त का प्रयोग डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। बैंक में एबी निगेटिव की एक भी यूनिट नहीं है और ए व बी निगेटिव की एक-एक यूनिट ही शेष है। मेरठ के मेडिकल कालेज एल-3 अस्पताल बनने और जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने के कारण खून की डिमांड घट गई है। कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो माह से रक्तदान के लिए कोई कैंप भी नहीं लगवाया गया है। इमरजेंसी होनेे पर रक्त के अभाव में मुश्किल हो सकती है। इसके लिए जहां स्वास्थ्य विभाग को जागरूक होना होगा वहीं रक्तदान करने वालों को भी आगे आना होगा।
35 दिन के बाद खराब हो जाता है रक्त
- ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्त को 35 दिन से अधिक संग्रहित नहीं किया जा सकता है। 35 दिन से अधिक होने पर रक्त खराब हो जाता है और उसे नष्ट करना पड़ता है। मार्च माह में जिले 20 यूनिट मेरठ के मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी।
विज्ञापन

संक्रमण काल में घट गई रक्त की डिमांड
- जिला ब्लड बैंक से मेडिकल कालेज में रक्त की सप्लाई की जाती है। कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल कालेज को एल-3 श्रेणी का अस्पताल बना दिया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल भी बंद है। जिसके कारण रक्त की डिमांड घट गई है। डिमांड कम व संक्रमण बढ़ने के कारण डेढ़ माह से रक्दान शिविर भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता
ग्रुप यूनिट
ए पॉजिटिव 10
बी पॉजिटिव 07
ए निगेटिव 01
बी निगेटिव 01
एबी पॉजिटिव 03
एबी निगेटिव 00
ओ पॉजिटिव 14
ओ निगेटिव 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed