{"_id":"60a23244fa0cab50b530085a","slug":"corona-in-baghpat-pradhan-post-the-list-of-37-dead-viral-on-social-media-in-a-village-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ग्राम प्रधान ने 37 मृतकों की सूची जारी कर फैलाई सनसनी, अधिकारियों में मचा हड़कंप, सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: ग्राम प्रधान ने 37 मृतकों की सूची जारी कर फैलाई सनसनी, अधिकारियों में मचा हड़कंप, सामने आई ये बात
Mon, 17 May 2021 02:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 May 2021 02:37 PM IST
सार
बागपत में एक ग्राम प्रधान ने 37 मृतकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल कर सनसनी फैला दी। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जांच की गई तो सच सामने आया।
विज्ञापन
कोरोना से मौत।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के लूंब गांव के प्रधान ने 37 मृतकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल कर सनसनी फैला दी। कोरोना से इतनी मौत होने की आशंका में स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम जांच के लिए पहुंच गई। वहीं जांच की तो पता चला कि कोरोना से दो-तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग व अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन
लूंब गांव के प्रधान बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक सूची जारी की थी। जिसमें गांव में पिछले करीब एक माह में मरने वाले 37 लोगों के नाम थे। यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी मिली तो सीएचसी अधीक्षक राजकमल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। प्रधान से पूछताछ और जांच की गई तो सामने आया कि दो-तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग लोग हैं। कई लोग बुखार व दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज है। बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। जिन्हें मेडिसिन किट उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीणों से वैक्सीनेशन की अपील भी की गई है। वहीं एक स्वास्थ्य उप केंद्र में पशु बंधे मिले। उसे खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि एक महीने में गांव में 37 लोगों की मृत्यु हुई है। किसी की कोरोना से तो किसी की बुखार व अन्य बीमारियों से मृत्यु हुई है। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच को नहीं आई थी।