फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Copies' color and bar code will be affected by copying

कॉपियों के रंग व बार कोड से होगा नकल पर वार

Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Copies' color and bar code will be affected by copying
बड़ौत (बागपत)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए है। इसके तहत 10वीं और 12वीं की बी कॉपियों में ए कॉपी की ही तरह कोडिंग लागू कर दी गई है। इनके रंग को भी नीला और हरा कर दिया गया है। इसके अलावा मुन्ना भाइयों का प्रवेश रोकने के लिए पहली बार एडमिट कार्ड पर भी बार कोड लगाया गया है।
विज्ञापन

शासन बोर्ड परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए इस बार सख्त है। एक तरफ जहां परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी के साथ राउटर लगाया है, वहीं इनकी लाइव निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से सभी केन्द्रों को जोड़ दिया गया है। कंट्रोम रूम पर बाकायदा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने हाईस्कूल की बी कॉपियों के रंग को काला से नीला और इंटर की बी कॉपियों को लाल से हरा कर दिया है। गत वर्ष तक हाईस्कूल की ए और बी कॉपी का रंग काला ही था जबकि इंटर की कॉपियों का लाल था। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अक्सर कॉपियों के बदले जाने या दूसरी जगह बैठकर पेपर देने वाले मामलों के लगातार सामने आने के बाद ही व्यवस्था मेें बदलाव किया गया है। इस संबंध मेें दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील चंद का कहना था कि कॉलेज में कॉपियां पहुंच चुकी है। इस बार कॉपियों का रंग भी बदला गया है।
विज्ञापन

अब प्रवेश पत्र में बार कोड
बड़ौत। परीक्षाओं में मुन्ना भाइयों के प्रवेश को रोकने के लिए बोर्ड ने पहली बार एडमिट कार्ड पर भी बार कोड लगाया है। इससे अब कोई अन्य व्यक्ति किसी परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा नहीं दे सकेगा। बार कोड स्कैन करने पर परीक्षार्थी की फोटो, अनुक्रमांक, विद्यालय का नाम, परीक्षा केन्द्र के साथ ही विद्यालय के कोड को भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉपियों को पिनअप ने की बजाएं की गई सिलाई
कॉपियां को पिनअप करने की बजाए इस बार सिलाई की गई है। ताकि कॉपियां के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी न हो सके। जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री ने बोर्ड की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed