{"_id":"601845df8ebc3e32ea4f01db","slug":"cooperative-sugar-mill-ramala-to-receive-national-efficiency-award-baghpat-news-mrt523199639","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी चीनी मिल रमाला को मिलेगा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी चीनी मिल रमाला को मिलेगा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 26 मार्च को गुजरात के वडोदरा में होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा प्रतिनिधि को सम्मानित
- संपूर्ण भारत की सहकारी मिलों के बीच समय पर पेराई पूरी करने के लिए लिए मिलेगा पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला को 26 मार्च को गुजरात के वडोदरा में पेराई सत्र 2019-20 के लिए राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिलेगा। जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल भारती ने बताया कि संपूर्ण भारत की चीनी मिलों के बीच सही समय पर और पर्याप्त गन्ना पेराई करने के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।
सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक डॉ आरबी राम ने बताया कि 28 जनवरी को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना लिमिटेड दिल्ली के एमडी प्रकाश नाईक नेवर ने एमडी विमल दूबे को पत्र लिखकर पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि चीफ डायरेक्टर के नेतृत्व में अवार्ड सेलेक्शन कमेटी ने सहकारी चीनी मिल रमाला को संपूर्ण भारत की सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के बीच सही समय पर क्षमता से अधिक पेराई करने के राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार के लिए चयनित किया है। पुरस्कार की घोषणा होने पर मिल प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों और संचालक मंडल सहित सभी क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है।
दोगुनी की गई थी क्षमता
बागपत। चीनी मिल की क्षमता को दो साल पहले ही दोगुना किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रमाला पहुंचकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया था।
ऋण स्वीकृत कराने की मांग
बागपत। मीतली गांव के सहदेव सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह ने सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को भेजे पत्र में ऋण स्वीकृत कराने की मांग की है। बताया कि वह शुगर मिल बागपत का कृषक व सहकारी समिति टटीरी का सदस्य है।