{"_id":"625c457eacbe220b647d6b9d","slug":"controversy-over-the-cleanliness-and-boundary-wall-of-the-land-baghpat-news-mrt5848510107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिया की सफाई और चाहरदीवारी को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिया की सफाई और चाहरदीवारी को लेकर विवाद
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ एक पक्ष ने की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव में भूमिया मंदिर की साफ सफाई एवं चाहरदीवारी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी एक पक्ष ने अभद्रता की। इस मामले में डायल 112 पर तैनात सिपाही की तहरीर पर अभद्रता करने वाले पक्ष के खिलाफ रिपोट दर्ज की गई है।
भड़ल निवासी ऋषिपाल पुत्र रणजीत गिरी का परिवार दिल्ली रहता है। वह गांव में भूमिया मंदिर की साफ सफाई और चाहरदीवारी करा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी रोहताश पुत्र योगराज ने आकर उसे उसकी चाहरदीवारी करने से रोक दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। ऋषिपाल ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि रोहताश पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि भड़ल गांव में भूमिया मंदिर की साफ सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। रोहताश पक्ष ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। डायल 112 पर तैनात सिपाही अंकित और पीड़ित ऋषिपाल की तहरीर पर रोहताश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बैठक में कमेटी की चुनाव की तिथि निर्धारित
बागपत। जाट भवन में जिला जाट महासभा की बैठक हुई। इसमें कमेटी के त्रिवार्षिक चुनाव पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से चुनाव के लिए 12 जून की तिथि निर्धारित की गई। कमेटी के अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने बताया कि संस्था के चुनाव तीन साल में एक बार होते है। बैठक में कमेटी के प्रधान संरक्षक विनोद खेडा, महासचिव अश्वनी तोमर, तेजपाल सिंह आर्य, एडवोकेट चरण सिंह खोखर, गजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, महक सिंह खोखर मौजूद रहे। संवाद